ब्रेकिंग न्यूज़

अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर की मुकदमा दर्ज करने की मांग

रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या ने की है विवादित टिप्पणी

कासगंज/सोरों पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को प्रतिबंध लगाने को लेकर विवादित टिप्पणी की उसके बाद पूरे राजनीतिक हल कानों में भूचाल आ गया है सामाजिक संगठन जगह-जगह पुतला दहन कर रहे हैं वही कासगंज जनपद के तुलसी जन्मभूमि तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने कासगंज एसपी को लिखित रूप से मुकद्दमा दर्ज करने को शिकायत की है। ऐसे बड़बोले नेता के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज किया जाए अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा श्रीरामचरितमानस हमारा पवित्र ग्रंथ है हर सनातनी की शुरुआत सुबह रामचरितमानस पढ़ने के बाद होती है इस तरीके का बयान देकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है ऐसे विधर्मी नेता को कोई भी व्यक्ति अगर जूते मारेगा तो हमारा संगठन उसे क्या 51 सौ रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रहा है वही हमने आज एसपी से लिखित रूप में शिकायत की है और जन मुकदमा दर्ज करने की भी मांग हमारे द्वारा की जा रही है। मांग करने वालों में भूपेश शर्मा उमेश पाठक राधा कृष्ण तिवारी विजय मोनू दुबे तुलसी किंकर कपिल पंडित पवन दुबे रामदास शर्मा आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button