ब्रेकिंग न्यूज़

देश की आजादी में सुभाष चन्द्र बोस का विशेष योगदान- जागन सिंह सोलंकी

अमांपुर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती

कासगंज/ अमांपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन, गोविंद सिंह शिक्षण संस्थान, एस एन पब्लिक स्कूल में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के बारे में बताया। साथ ही देश की आजादी के लिए उनके प्रयासों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत ने कहा कि नेता जी महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी में उनका योगदान अहम था। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। इसी फौज के सुप्रीम कमांडर भी वही थे। आचार्य विनय प्रताप सिंह ने भी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के बारे में बताया। साथ ही छात्रों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, प्रधानाचार्य अजय अटल, लखमीचंद्र, आचार्य संजय सोलंकी, दरवेश फौजी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, प्रवेश कुमार, आकाश गुप्ता सर्राफ, पंकज राजपूत, बाबूजी, पवन सोलंकी, आयुष गुप्ता, दीपक जोशी, आकाश ठाकुर आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button