ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस अधीक्षक  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रविवार को थाना सोरों पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त सुखवीर पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम किरामई थाना सोरों जनपद कासगंज को बहद ग्राम जंगल किरामई ,नगला खुर्द को जाने वाली सड़क तिराहा के पास से रात्रि समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । जिसके आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0सं0 27/23 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम बनाम सुखवीर उपरोक्त के विरुद्द पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button