
कासगंज/अमांपुर के गुडमंडी में चल रही 7 दिवसीय संगीतमय आदर्श श्रीकृष्ण रासलीला मंचन महोत्सव के द्वितीय दिवस केशवदेव गुप्ता, शीलेन्द सोलंकी, गौरव गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, शैलेश गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण, राधाजी के स्वरूप का पूजन कर व आरती उतारी। श्री श्यामा श्याम रासलीला व भक्ति चरित्र संस्थान श्रीधाम वृन्दावन के प्रभात दास महाराज जी के तत्वावधान में कलाकारों के द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी आकर्षक झांकियों के साथ लीला का मंचन देख श्रोता भाव-विभोर दिखे। श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन हनुमान चालीसा और गणेशजी की वन्दना के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष शीलेन्द सोलंकी, समाज सेवी धीरज गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, गौरव गुप्ता, हनी गर्ग, बन्टी गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राहुल जौहरी, सोनू गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मोनू गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुमित गुप्ता, अरविंद गुप्ता, आयुष, पवन सहित आदि श्रीकृष्ण भक्त मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


