ब्रेकिंग न्यूज़

सपा नेता स्वामी प्रसाद ने फिर की तीखीं टिप्पणी,संगठन ने गुस्से जलाया पुतला

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने उझानी घंटा चौराहे पर स्वामी प्रसाद का पुतला दहन किया

जयपाल सिंह। उझानी

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर तीखीं टिप्पणी कर दी जिससें हिन्दूवादी संगठनों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस दौरान नेता स्वामी  प्रसाद मौर्य के द्वारा हिंदू धर्म की आस्था रामचरितमानस एव भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर संपूर्ण भारतीय परिवेश स्वामी प्रसाद पर क्रोधित है। बदायूं के उझानी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने उझानी घंटा चौराहे पर स्वामी प्रसाद का पुतला जलाकर एवं जूते चप्पलों से उसका स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अरविंद  शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म पर किसी भी प्रकार की   निंदनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी नगर संयोजक बजरंग दल शिवम शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम में  ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म पर गलत टिप्पणी करना आसान है मगर दूसरे धर्म पर उनकी गलत टिप्पणी करके दिखाओ तुम्हारी इतनी हिम्मत नहीं है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद धीरेंद्र सोलंकी नगर संयोजक बजरंग दल शिवम शर्मा राहुल बार्ष्णेय  अनुभव यादव अंशुल ठाकुर तम तम मैथिली सत्येंद्र गुप्ता आदित्य तोमर आदर्श तोमर साहिल अग्रवाल राजकुमार संखवार तूफान सिंह यादव आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button