ब्रेकिंग न्यूज़

बारिश के बाद और बड़ी ठंड, शीतल हवाओं से ठिठुर लोग

दिन भर छाए रहे बादल, धूप न निकलने से बढ़ी गलन।

कासगंज। अमांपुर दूसरे दिन भी बूंदाबांदी होने से शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। बुधवार को मौसम का मिजाज और भी तल्ख हो गया। शीतल हवाओं की रफ्तार बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। बुधवार को भी पूरे दिन धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई गलन भरी ठंड रही। वही ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे पारा लुढ़क कर सात डिग्री तक पहुंच गया।और लोग कंपकंपाते नजर  आए। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेते दिखे। गलन भरी शीत लहर ने लोगों को परेशान किया। दिन भर बादल छाए छाने से सुर्य देव के दर्शन नही हुए।

 

Related Articles

Back to top button