ब्रेकिंग न्यूज़
मक्खन लाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मक्खन लाल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरुकता की ली शपथ।

कासगंज। अमांपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मक्खन लाल इंटर कालेज में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भारतीय लोकतंत्र में अपनी आस्था जताते हुए

देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखते हुए बिना किसी भेदभाव के निर्भीक हो मतदान करने की शपथ ली।

प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने सभी को शपथ दिलाई। इस अवसर प्रबंधक अर्चना गर्ग, हरकिशोर मिश्रा, रिंकू अग्रवाल, दरवेश फौजी, सुधीर शर्मा, रामखिलाड़ी उपाध्याय, जनार्दन तोमर, देवेंद्र वर्मा, शिवप्रताप सिंह, जयप्रकाश, अनिल मोर्या, बिजेश राठौर, कुमकुम गर्ग, मुस्तफा अहमद,आदि रहे।


Subscribe to my channel


