ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज एसपी सौरभ दीक्षित एवं सीओ आरके तिवारी ने पटियाली कस्बा में किया पैदल गश्त, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कासगंज आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के सोरों पटियाली अमांपुर समेत कस्बा के मुख्य बाजार व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान आमजनमानस से वार्तालाप कर शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की अपील की। इसके साथ ही त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई, सोशल मीडिया पर पुलिस सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। गश्त के दौरान आरके तिवारी क्षेत्राधिकारी पटियाली , राजकुमार सिंह थाना प्रभारी पटियाली व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button