ब्रेकिंग न्यूज़

गंगा किनारे जंगल में पेड़ पर लटका मिला साधु का शव, फैली सनसनी, मौके पर दौड़ी पुलिस

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज स्थित गंगा किनारे जंगल में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक साधु का शव लटका मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के मुताबिक साधु की उम्र लगभग 35 वर्ष की बताई जा रही है। जिसका नाम रुद्रनाथ यादव पुत्र राम भरोसे यादव है जो थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम गंगपुर का रहने वाला है। साधु का शव पेड़ पर लटका देख वहां मौजूद साधु संतों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 

Related Articles

Back to top button