संघ सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाला दुनियाँ का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन-चौहान

कासगंज / न्यौली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आवश्यक बैठक मनकामेश्वर मन्दिर पर विभाग प्रचारक चंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी 5 फरवरी को न्याय पंचायत स्तर पर होने वाले गणवेशधारी स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम की योजना बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि इस आयोजन में सभी हिन्दु जन बढ़-चढ़कर सहभागिता करें 


एवम दूसरों को सहभागिता करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विभाग प्रचारक चंदन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति बताते हुए कहा कि संघ सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाला दुनियाँ का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। संघ का मानना है सभी हिन्दु आपस मे भाई हैं फिर चाहे वो किसी भी जातिवर्ग के क्यो न हों जब तक यह बात हम सबकी समझ मे नहीं आएगी तब तक विधर्मी लोग हमें कमजोर करने का कुत्सित प्रयास करते रहेंगे।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रुप से प्रेम साहू, प्रमोद कश्यप, भोजराज गुप्ता, रामस्वरूप साहू, ब्रह्मानंद सोलंकी, राममोहन मिश्रा, वीरेश, जितेन्द्र सोलंकी, मनोज भारद्वाज सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।।
Subscribe to my channel


