ब्रेकिंग न्यूज़

पतंजलि योग समिति ने स सैकड़ों लोगों को एक साथ कराया योगाभ्यास

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज/अमांपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कस्बा के मक्खन लाल इन्टर कॉलेज परिसर में अमृत योग सप्ताह के अष्टम दिवस पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में निशुल्क योग कक्षा में योग साधकों के द्वारा योगाभ्यास कराया और नियमित योगाभ्यास के लाभ बताएं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिविर में योग किया। योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने सभी आए हुए अतिथियों का फूलमाला पहनाकर एवं पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक भारत स्वाभिमान राकेश शर्मा, जिला प्रभारी पतंजलि योग किसान सेवा राजेंद्र सिंह यादव, योग प्रशिक्षक डाॅ प्रदीप कुमार, डाॅ सुधा महेन्द्र सागर, डाॅ गीता वर्मा, विकास खण्ड अधिकारी विनय कुमार शर्मा, जेई सरदार निर्मल सिंह, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, हरिकिशोर मिश्रा, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, योग शिक्षक परन्तप सोलंकी, मनोज वर्मा, गौरव गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, अनिल मोर्या, बबली गर्ग, कुमकुम गर्ग, विपिन बिहारी अग्रवाल, मनोज गुप्ता, वीरीसिंह शाक्य, रामखिलाड़ी उपाध्याय, आकाश गुप्ता सर्राफ, डां शिवांशू अग्रवाल, अवधेश सर्राफ, अनुज अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, संजय, बन्टू आदि रहे।

Related Articles

Back to top button