वैश्य समाज द्वारा आकर्षक झाकियों के साथ निकाली गई राधा कृष्ण की शोभायात्रा
काली का अखाड़ा रहा आकर्षक का केंद्र

कासगंज/पटियाली में गुरुवार को बसंत पंचमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी पर्व पर वैश्य समाज द्वारा कस्बा में बैंड बाजों और आकर्षक झाकियों के साथ राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। 

इस शोभायात्रा में काली का अखाड़ा आकर्षक का केंद्र रहा। धार्मिक गीत एवं भजनों की धुन पर भक्तजन थिरकते नजर आए। शोभायात्रा ने कस्बा के गोपालजी मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा का भ्रमण किया। 
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहा। वैश्य समाज द्वारा मंदिर महंत एवं राधा कृष्ण का डोले को सजाने वाले को सम्मानित किया गया। इस दौरान रमन गुप्ता, चंद्र कुमार गुप्ता, हरि वार्ष्णेय, राधे श्याम, अरुण सराफ, सेठ प्रभात गुप्ता, अरुण बजाज, सचिन गुप्ता, 

सारांश वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, सिंटू गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय आदि रहे।
Subscribe to my channel


