ब्रेकिंग न्यूज़

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बुजुर्ग पिता के साथ कलयुगी बेटे ने मारपीट कर दी

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बरी बागवास है।जहां शराब के लिए पैसे न देने पर एक बेटे अपने बुजुर्ग पिता को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बतादें 65 वर्षीय रतिराम पुत्र हरसुख ने थाने पहुंच कर अपने बेटे के विरुद्ध तहरीर देते हुए बताया कि उसका बड़ा बेटा लालसिंह जो गलत संगत में पड़ गया है, बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, पैसे न देने पर उसने पिता को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर घायल पिता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

 

Related Articles

Back to top button