ब्रेकिंग न्यूज़

बस्तर में धूमधाम मनाया गणतंत्र दिवस,दिया संदेश

कासगंज/अमांपुर बस्तर, मऊ, जलालपुर और देवी नगला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसने सभी शोषित और वंचितों को उनके अधिकार दिलाए। पूर्व विधायक अमापुर वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा भारत के संविधान ने बोलने के अधिकार से लेकर वोट देने का अधिकार दिया। सैयद शादाब अली पुत्र सैयद सफदर अली (नन्हे मियां- ग्राम बस्तर) ने इस प्रोग्राम का आयोजन किया। इस अवसर प्रधान राजीव कुमार, सैयद अम्माद अली, सैयद अकबर अली, जाबिर अली पाशा, वीके यादव, सैयद इमरान अली, महाराज सिंह, सोहन सिंह, अदिल अहमद, जाहिद अली, मुनव्वर हुसैन, मेराज, महिउद्दीन आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button