ब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आये अमांपुर के स्कूली बच्चे

देश भक्ति के रंग में रंगा

कासगंज/अमांपुर में 74 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों में खूब जोश और उत्साह दिखा। इस दौरान सड़कों, बाजारों गली-मोहल्लों में भी तिरंगे को लेकर खुमारी देखने को मिली। सुबह से ही भारत माता के जयकारों के साथ नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चे देश भक्ति के रंग में रगे नजर आये। गाजे बाजे संग प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर देश भक्ति के तराने गूंजते रहे। बाजार भी तरंगों से पटा हुआ दिखा। बाजारों में जगह-जगह बूंदी के स्टोल लगे नजर आए। बच्चें और युवा स्कूल एवं समाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तिरंगा झंडा हाथों में लिए जाते नजर आए। इस मौके पर पूरा कस्बा देश भक्ति के रंग रंगा नजर आ रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई जयपाल सिंह, शशांक दुबे, शैलेन्द्र कुमार, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, ब्रजेश कुमार, मय पुलिस बल के तैनात रहे। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, शिव सिंह वर्मा, यतेन्द्र वर्मा, चेयरमैन चांद अली, सुलोचना गुप्ता, दिनेश जौहरी, कमल गुप्ता, दरवेश फौजी, अध्यक्ष नरेश राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, रोहित माहेश्वरी, आदित्य नंदन, प्रधान सुभाष चन्द्र, प्रधान संजय शाक्य, रामनरायन मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, बंटी गुप्ता आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button