स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाई गई बंसत पंचमी
सरस्वती की आराधना के साथ मनाई गई वसंत पंचमी

कासगंज/अमांपुर में वसंत पंचमी का पर्व उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन कर ज्ञान का आशीष मांगा। हवन यज्ञ का भी आयोजन हुआ। जिसमें आहुतियां दी गई। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में वसंत पंचमी पर के पर्व पर विधि-विधान से श्रद्धा पूर्वक हवन का आयोजन किया गया।


इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, तामेस्वर अग्रवाल, दरवेश फौजी, आचार्य गुड्डू पाराशर, आचार्य संजय सोलंकी, आचार्य लखमीचंद्र, आकाश गुप्ता सर्राफ, आचार्य प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।कोमल प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, मक्खन लाल इंटर कॉलेज में 

प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा, आचार्य हरिकिशोर मिश्रा, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक छोटे सिंह सोलंकी, नौबत सिंह धीरज गुप्ता सर्राफ, प्रधानाचार्य आदेश मिश्रा, मीरा देवी मैमोरियल इंटर कालेज बनूपुरा में कमल पांडेय, गोविंद सिंह शिक्षण संस्थान में प्रबंधक विनय प्रताप सिंह, 
एस एन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य अजय अटल, मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक डाॅ जयप्रकाश वर्मा, आदित्य वशिष्ठ, वेदराम सिंह आवासीय विद्यालय में प्रबंधक डाॅ केतसिंह वर्मा, आदित्य नंदन, आरवीडी कंप्यूटर सेंटर में राजीव सर ने हवन यज्ञ कर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।
Subscribe to my channel


