ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में धूमधाम से मना योग दिवस, बताए गए लाभ

दीपक जोशी।कासगंज

कासगंज/अमांपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मक्खन लाल इन्टर कालेज परिसर में अष्टम सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। संरक्षक भारत स्वाभिमान राकेश शर्मा, पतंजलि योग महिला जिलाध्यक्ष सुनीता राजपूत, योग प्रशिक्षण डाॅ प्रदीप कुमार, योग शिक्षक परन्तप सोलंकी, ने विभिन्न योग आसन सिखाने के साथ ही योग के महत्व व इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लाभ के बारे में बताया।मक्खन लाल इंटर कालेज परिसर में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया। योग करने में मक्खन लाल इंटर, उमा सर्वेश कन्या जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं, पुरूष, महिलाएं, और युवाओं व बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, बीडीओ विनय कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत रामनिवास वर्मा, जेई सरदार निर्मल सिंह, सचिव सत्येन्द कुमार, प्रबंधक अर्चना गर्ग, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी आशीष कुमार, समाज सेवी धीरज गुप्ता, नगर संघचालक राकेश पाराशर, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, विपिन बिहारी, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, भगवान सिंह वर्मा, मुकेश बाबू, हरिकिशोर मिश्रा, सुधीर शर्मा, जनार्दन तोमर, रामखिलाड़ी उपाध्याय, मनोज गुप्ता, दरवेश फौजी, रिकू अग्रवाल, विशनू वशिष्ट, सुरेश गुप्ता, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान भोले चौहान, राजकुमार वर्मा, मनोज राजपूत, तिर्मल राजपूत, आकाश गुप्ता सर्राफ, मोहित मित्तल, अनुज मित्तल, प्रवीन गोस्वामी, डाॅ जयप्रकाश राजपूत, शिवशंकर गुप्ता, वीरीसिंह शाक्य, प्रवीन गुप्ता, अरूण चौहान, सुमित गुप्ता, अवधेश सर्राफ, शनिदेव गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आयुष गुप्ता, आदि रहे।

Related Articles

Back to top button