ब्रेकिंग न्यूज़

मानपुर नगरिया में बसन्त पञ्चमी पर दर्जनों छात्रों का हुआ विद्यारम्भ संस्कार

कासगंज/न्यौली मानपुर नगरिया स्थित मिर्जापुर रोड़  सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में बसन्त पञ्चमी के अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन आचार्य ऋषभ वशिष्ठ ने सम्पन्न कराया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक नए बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार भी कराया गया। बाद में विद्यालय प्रबन्धक सुरेश सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रमो का शुभारम्भ किया । स्कूली छात्र-छात्राओं ने अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील सोलंकी, राजपाल बघेल, मनोज चौहान, विकास शर्मा, गौरव सोलंकी, उदय चोपड़ा, दिलीप मौर्य आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button