ब्रेकिंग न्यूज़
नन्हे मुन्ने बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप जी के संदेश को सुनाया

कासगंज/न्यौली के क्षेत्र हुसैनपुर प्राथमिक विद्यालय में 74 वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण प्रधान प्रतिनिधि रतनलाल एवं प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। 

इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया गया एवं शिक्षा निदेशक बेसिक एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप जी के संदेश को सुनाया गया
इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक सुरेश अनुज ,मनोज ,नीलम शर्मा, रेखा रानी राजेश कुमार आदि रहे।



Subscribe to my channel


