ब्रेकिंग न्यूज़
मानपुर नगरिया में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया के राम श्री देवी पब्लिक स्कूल में 74वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम व परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतें हुए स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। विद्यालय परिसर में कॉलेज के प्रबंधक नत्थू सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया । उन्होने देश की आजादी की खातिर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान निर्माताओं द्वारा देश को दिए अतुलनीय योगदान की याद दिलाता है। देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना पूर्ण निष्ठा के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी। तत्पश्चात देशभक्ति, बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत आदि पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नन्हे-मुन्नो बच्चों ने प्रस्तुति दी।
Subscribe to my channel


