ब्रेकिंग न्यूज़
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला,स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में दम तोड़ा

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला हुआ। एक फुल अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री कई बार गोली मार दी। मौके पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री नव दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है। उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिस अधिकारी के द्वारा गोली मारी गई। स्वास्थ्य मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थें इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में काफी प्रयासों के बाद दम तोड़ दिया इस घटना पर पुलिस पूछताछ कर रही है बहुत जल्द खुलासा होगा। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है
Subscribe to my channel


