ब्रेकिंग न्यूज़

सहावर में सती माता मंदिर पर नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद दूध जैसा तरल पदार्थ, लोग मान रहे चमत्कार

तरल पदार्थ को घर ले जाने की मची होड़

कासगंज/ सहावर। कभी कभी पेड़ पौधों में अचानक अजीब दृश्य देखने को मिलता है। इस बदलाव को लोग प्राकृतिक करिश्मा मानकर आस्था के साथ जोड़ देते हैं। इस दृश्य को देखने वालों की भीड़ लगने लगती है। इसी तरह का एक नजारा रविवार को सहावर में बोंदर रोड स्थित सती माता मंदिर पर लगे एक नीम के पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकलते दिखा। नीव के पेड़ की जड़ से दूध जैसा पदार्थ निकलने की  जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इस दृश्य को देखने के लिए पहुंचने लगे।लोग इसे दैविक चमत्कार मान कर आस्था से जोड़ रहे हैं। पूजा पाठ करने की बात कर रहे हैं। कोई इसे कई रोगों की अचूक दवा बता रहे हैं। बर्तन में भरकर घर ले जा रहे हैं। लेकिन कृषि वैज्ञानिक इसे पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण उत्पन्न समस्या बता रहे हैं। नीम के पेड़ को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। जिसमें सहावर के अलावा अगल बगल के गांवों के लोग शामिल हैं। ग्रामीण राजकुमार लोधी ने बताया कि सती माता मंदिर पर एक नीम का पेड़ है। जिसमें से दूध जैसा तरल पदार्थ निकल रहा है। जो जड़ में से निकल कर ऊपर से बहकर  जमीन पर इकठ्ठा हो रहा है। इसकी जानकारी होते ही  काफी संख्या में लोग इस दृश्य को देखने के लिए जुट गए। शाम तक यह क्रम जारी रहा।उक्त मामले में  कृषि अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि जड़ से पूरे वृक्ष को पौष्टिक तत्व मिलता है। जाइलम द्वारा पौष्टिक तत्व को तना तक पहुंचाया जाता है। वहां से फ्लोएम द्वारा पेड़ की टहनियों व पत्तियों तक इसे पहुंचाने का कार्य किया जाता है। कोशिकाओं द्वारा यह कार्य संपन्न की जाती है। जाइलम के फटने के कारण नीम के पेड़ से दूध जैसा तरल पदार्थ निकल रहा है। स्टेप्लो साइक्लीन व आक्सि क्लोराइड का घोल बनाकर छिड़काव करने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button