ब्रेकिंग न्यूज़

ताजमहल का दीदार कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान”

कासगंज/न्यौली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर के छात्र-छात्राओं  ने मोहब्बत की नगरी आगरा में ताजमहल का दीदार किया । प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा द्वारा बताया गया बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 200 छात्र छात्राओं को जनपद स्तर से आगरा ताजमहल का शैक्षिक भ्रमण कराया गया जिसमें विकासखंड सोरों से कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर माफी ,उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हार नगर विकास खंड सहावर से कंपोजिट विद्यालय याकूतगंज ,कंपोजिट विद्यालय नौगवां, प्राथमिक विद्यालय इतवार,कंपोजिट विद्यालय नगला कुबेर के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। सभी  बच्चों ताजमहल का दीदार किया और टूरिस्ट गाइड के माध्यम से ताज महल के बारे में  शैक्षणिक जानकारी प्राप्त की । शैक्षिक भ्रमण के प्रभारी शशिकांत यादव खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली एवं भानेन्द्र शाक्य एवं गौरव सक्सेना जिला समन्वयक रहे। भ्रमण के दौरान राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य योगेश कुमार कुशवाहा  एस आर जी , होशियार सिंह, डॉ0 बबली रानी आदि रहे ।

 

Related Articles

Back to top button