ब्रेकिंग न्यूज़

मेले में खांसी-बुखार के मरीजों की उमड़ी भीड़

अमांपुर स्वास्थ्य मेलों में 375 मरीजों को दिया उपचार

कासगंज/अमांपुर। क्षेत्र के नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई सहित 6 केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेलों में 375 मरीजों को उपचार दिया गया। प्रभारी चिकित्सक संदीप राजपूत एवं फीजीशियन डाॅ गौरव तोमर, डॉ दिलीप गुप्ता, डाॅ संजय यादव, डाॅ नीरेन्द सिंह, डाॅ जयप्रकाश, डाॅ अजय यादव, डाॅ शिवेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट सजीव यादव, फार्मासिस्ट गिरीश वर्मा, फार्मासिस्ट विश्वजीत उपाध्याय, विवेक कुमार, विजेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार, बीपीएम शिखा यादव, बिजेश कुमार, बीसीपीएम संतोष, हरिशंकर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की भीड़ लगी रही। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर पर मरीजों को फल वितरण किए गए।

 

Related Articles

Back to top button