कांग्रेसियों ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, पत्रक वितरण किए
कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

कासगंज/अमांपुर भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान रविवार को अमांपुर विधानसभा में चलाया गया। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान डोर टू डोर राहुल गांधी की यात्रा का संदेश पहुंचाने के साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ पत्रक वितरण किए। इस अभियान के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में नगर में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की पैदल यात्रा निकाली गई और राहुल गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों से बात की और हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के पत्रक वितरण किए। वही बारहद्वारी स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदनान मियां, महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन सक्सेना, जिला सचिव अरूण भारद्वाज, नगर अध्यक्ष ओमकार वर्मा, सेवादल मुनेश यादव, शिवकांत मिश्रा, असलम कुरेशी, अरुण शर्मा, जमील अहमद, बबलू मित्तल, मोनू गुप्ता, पारस गुप्ता, शैलू गुप्ता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


