ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर उप डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना का स्पेशल लाइव हुआ शुरू

कासगंज/अमांपुर कस्बा के डाकघर में सुकन्या समृद्धि बचत योजना को लेकर लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने की अपील की। उप डाकपाल नईम बरनी ने बताया कि आजादी महोत्सव के तहत अमृतपेक्स 2023 के तहत डाक विभाग 9-10 फरवरी को एक साथ पूरे देश में 7.5 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोलने क सकल्प लिया है। उसीक्रम में उत्तर प्रदेश में एक लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में योजना के तहत दो हजार खाते दो दिन में खोले जाने है। इसके लिए कस्बा के डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाते खोले जायेंगे। उप डाकपाल नईम बरनी ने बताया कि हर कोई किसी न किसी रूप में बचत करता है। डाकघर में लोगों को बचत के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दौरान उप डाकपाल नईम बरनी, वीरपाल यादव, विकास यादव, मुन्नालाल, आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button