ब्रेकिंग न्यूज़

स्थानांतरण पर पुलिस कर्मियों को दी विदाई,पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

कासगंज/अमांपुर कोतवाली परिसर में दो पुलिस कमियों के स्थान्तरण पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोतवाली में तैनात कस्टेबल श्रीकांत गिरि और किशोर पाल का अलीगढ़ स्थान्तरण होने पर उन्हें फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हे भावभीनी विदाई दी। इस मौके कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रकिया है और इससे सभी को रूबरू होना है। इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की। सभी पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई जयपाल सिंह, एसआई राजेन्द्र सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, नितेश यादव, शंशाक दुबे, शीलेन्द सिंह, सतीश कुमार, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, व्रिश कुमार, हरीश कुमार, प्रेमपाल चाहर, बृजेश कुमार, अरूण कुमार, आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रवीण गोस्वामी, प्रीती कुमारी आदि  रहे।

Related Articles

Back to top button