श्रीकृष्ण का जन्म राक्षस के सिघार के लिए हुआ

कासगंज/सिढ़पुरा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चौथे दिन एटा रोड सिढ़पुरा केनरा बैंक के पीछे प्रांगण में चल रहा है बृन्दावन से आये कथा वाचक गोपाल कृष्ण पांडेय ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का वर्णन सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण का जन्म राक्षस के सिघार के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में भाद्र मासके कृष्ण पक्ष में अष्ठमी तिथि रोहिणी नक्षत्र के दिन रात्रि के 12 वजे हुआ था श्रीकृष्ण वासुदेव के आठवी संतान थे तथा कृष्ण अबतार को आठवां अवतार माना गया है कन्हैया श्याम गोपाल केशव द्वरिकाधीश वासुदेव आदि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़े पाल् की पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से भाव विभोर हो गया। कार्यक्रम में आयोजक दीपक कुमार गुप्ता जानी गुप्ता ठाकुर गुप्ता सुनील कुमार गुप्ता लोकेन्द्र गुप्ता देवांश गुप्ता बैभव गुप्ता रजत गुप्ता मोहित गुप्ता आदि.रहे।
Subscribe to my channel


