ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पंचायत ने साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

अमांपुर में रैली निकालकर स्वचछता का दिया संदेश

कासगंज/अमांपुर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय कार्यक्रम के तहत अब अमांपुर नगर पंचायत नगर को स्वच्छ रखने के लिए में भी 1 फरवरी से 10 फरवरी तक साफ सफाई अभियान चलाएगे। अभियान को लेकर नगर पंचायत के द्वारा नगर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकालकर स्वचछता का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत की टीम ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी जो अभिमान की अनदेखी कर स्वच्छता के मानकों की धज्जियां उड़ता मिलेगा। नगर पंचायत का अभियान एक फरवरी से शुरू हो गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। एक से 10 फरवरी तक अभियान के प्रथम चरण में पालिका की टीम हर घर दस्तक कैंपेन के माध्यम से शहरी क्षेत्र में पहुंचकर नगर वासियों को कूड़ा एकत्रीकरण, दुर्गंध मुक्त वातावरण गंदगी से फैलने वाले संक्रामक रोगों आदि के बारे में जागरूक करेगी। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं व युवाओं का भी सहयोग लेगी। इसके अलावा नगर पंचायत प्रशासन की टीम क्षेत्र के विद्यालयों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को सूखा व गले कूड़े को अलग करने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि के बारे जागरूक करेंगी। इस दौरान लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह यादव, उदित प्रताप सिंह, सफाई नायक दिनेश कुमार, ओमकार यादव, हिमाचल, चोबसिंह, महाराज सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button