ब्रेकिंग न्यूज़
जीवन है अनमोल, करें यातायात नियमों का पालन, विधायक हरिओम वर्मा
बच्चों को बताए यातायात के नियम

कासगंज/अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ ली। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, सीओ सहावर डीके पंत, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान प्रबंधक अर्चना गर्ग, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, दरवेश फौजी, महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, हरिकिशोर मिश्रा, शिव प्रताप सिंह, पीटीआई बृजेश गंगवार, आकाश गुप्ता सर्राफ, सुधीर शर्मा, रामखिलाड़ी उपाध्याय, जनार्दन तोमर, देवेंद्र वर्मा, जयप्रकाश, संजय, बन्टू आदि रहे।
Subscribe to my channel


