श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, मची चीखपुकार 14 घायल

कासगंज/थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम तरसी मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार को पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम टीका नगला में भागवत कथा समापन के बाद कलश विसर्जन के लिए सभी श्रद्धालुजन ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट गए हुए थे, विसर्जन कार्यक्रम के बाद वापसी आते समय ग्राम तरसी मोड़ के पर अचानक ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, सभी घायल नगला टीका के रहने वाले हैं। घायलों को पटियाली सीएचसी भेजा गया। जिसमें चार लोगों रेफर किया गया। घटना की जानकारी पर नायाब तहसीलदार मुकेश कुमार, थाना सिकंदरपुर वैश्य इंस्पेक्टर विनोद कुमार एवं पटियाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंजूर अली ने घायलों को उपचार दिलाया और चार लोगों को रैफर कराया।
Subscribe to my channel


