ब्रेकिंग न्यूज़
प्रतिष्ठित संस्थान ई फिनाकेयर के डायरेक्टर अंकुश महाजन का निधन

छत्तीसगढ़/भिलाई सेक्टर 6 स्थित ई फिनाकेयर संस्थान के प्रमुख डायरेक्टर अंकुश महाजन का आज 43 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। अंकुश महाजन मूलतः भोपाल के रहने वाले थे। भिलाई नगर में सत्संकल्प समिति के माध्यम से पदाधिकारी के रूप में विभिन्न सेवा कार्यों को उन्होंने अंजाम दिया। अंकुश महाजन अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। अंतिम संस्कार दिनांक 23 जून 2022 को प्रातः 11 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। शव यात्रा उनके निवास स्थान टावर 3बी, सूर्य विहार कॉलोनी, नेहरूनगर भिलाई से निकाली जाएगी।
Subscribe to my channel


