मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व नगर में बैंड-बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा

कासगंज/ गंजडुण्डवारा । नगर के मोहल्ला धनपाल में बह्रम देव महाराज जी बाबा मंदिर पर मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठान कार्यक्रम का तीन दिवसीय आयोजन चल रहा है। इसी क्रम मे गुरूवार को नगर में भगवान गणेश ,शंकर एवं अम्बे माई की प्रतिमा की बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के मोहल्ला घनपाल ,धासी ,राजाराम चौराहा,सर्राफा बाजार,कन्या पाठशाला रोड़ और टीन बाजार के मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु बैंड बाजो की धुन पर नृत्य करते दिखाई दिए। इसके बाद मंदिर मे विधि विधान से भगवान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करायी जायेगी और मूर्तियो को स्थापित किया जायेगा एवं अंतिम दिन शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण होगा। शोभा यात्रा के दौरान पिंकी गुप्ता सच्चू मिश्रा अनुराग मिश्रा अमित मिश्रा सुनील श्रीवास्तव विकास गुप्ता राजकुमार गुप्ता अखिल गुप्ता सौरभ गुप्ता जितेन्द्र वर्मा आदि रहे।
Subscribe to my channel


