ब्रेकिंग न्यूज़

दो स्वास्थ्य कर्मियों के निधन पर पटियाली सीएचसी पर शोक सभा

कासगंज/पटियाली। फार्मासिस्ट दिनेश चंद्र एवं कोविड स्टाफ नर्स वीनस के निधन पर पटियाली सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। बतादें दिनेश चंद्र कासगंज जनपद के अमापुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित थे, जिनका निधन विगत गुरुवार को हुआ। वहीं वीनस जिला अस्पताल पर स्टाफ नर्स पद पर कार्यरत थी, दोनों के निधन से स्वास्थ्य महकमे में गमगीन माहौल है। जिसके चलते शुक्रवार को पटियाली सीएचसी पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान, सीएचसी प्रभारी डॉ सुलतान अहमद, डॉ आलोक कुमार, डॉ अमित, डॉ श्रद्धा रजक, फार्मासिस्ट पीके परिहार, बीसीपीएम सुमित उपाध्याय, हरजीत, रिचा यादव, सविता, प्रदीप कुमार, नंदनी, मुफीद, आकाश यादव, अहमद अली, विनय श्रीवास्तव, आरपी सिंह, रवि पांडे आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button