ब्रेकिंग न्यूज़
मक्खन लाल इंटर कालेज में वार्षिक परीक्षाएं शुरू

कासगंज/अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज में कक्षा 6 से कक्षा 11 के विद्यार्थियों की लिखित वार्षिक परीक्षाएं शुरु हो गईं। जो 8 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी परीक्षा का समय 9 बजे से 2 बजे तक रखा गया है। प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने बताया कि सभी विषयों की परीक्षा का पूर्णाक 100-100 अंक है। शुक्रवार को परीक्षा में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों ने आगामी क्लास की तैयारियों को परखा। मक्खन लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर वार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने शुक्रवार को गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित की परीक्षाएं नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराई।
Subscribe to my channel


