जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से फर्जी कॉल कर ग्राम प्रधान को धमकाया, मुकदमा दर्ज
जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं नहीं की किसी को कॉल

कासगंज/सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लख्मीपुर सुंदर सिंह के गांव ताली के प्रधान ने सहावर थाना में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनको जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से किसी महिला ने फोन कर डराया धमकाया जिसके बाद पीड़ित ने सहावर थाने में धारा 507 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लख्मीपुर सुंदर सिंह के प्रधान अरविंद ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन पर एक महिला ने बताया कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष बोल रही हैं आपने ग्राम नगला कुबेर में नेत्रपाल पुत्र कल्लू की पौने दो विषय जगह उसी गांव के अनिल पुत्र सोनपाल को कुछ समय पूर्व दिलवाई थी, जिसका पैसा नेत्रपाल पुत्र कल्लू को पहुंच गया है। वह जमीन किसी भी तरह अनिल से वापस करवाओ। वरना आपकी प्रधानी खतरे में पड़ जाएगी। उक्त मामले में इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी तरह की कॉल नहीं की है। ना ही उनकी पत्नी ने कोई कॉल की है। जिसके बाद ग्राम प्रधान अरविंद की तहरीर के आधार पर उक्त मोबाइल नंबर के विरुद्ध धारा 507 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to my channel


