अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्रधान ने कराया मुकदमा दर्ज

कासगंज/सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदर में अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त करने के मामले में ग्राम प्रधान ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज पुलिस कार्रवाई में जुटी। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदर में गुरुवार तड़के अज्ञात अराजक तत्वों ने सहावर सहवाजपुर मार्ग स्थित ग्राम बोंदर स्थित मुख्य सड़क पर स्थित एक प्लाट में काबिज भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लगे चश्मे को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी सूचना प्लाट स्वामी ने सहावर थाना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी । शुक्रवार को उक्त मामले में ग्राम प्रधान शिव कुमार सिंह पुत्र सूरजपाल ने सहावर थाना में अज्ञात अराजक तत्व के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त मामले में इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा के चश्मे को छतिग्रस्त करने के मामले में ग्राम बोंदर के प्रधान शिव कुमार सिंह पुत्र सूरजपाल के द्वारा दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात अराजक तत्व के विरुद्ध धारा 427, 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to my channel


