ब्रेकिंग न्यूज़

साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने दी चेतावनी

कासगंज/जिलाधिकारी कासगंज हर्षिता माथुर द्वारा साप्ताहिक बंदी के दिनों में पूरे जिले में साप्ताहिक बंदी का शक्ति से पालन करने का निर्देश दिए गए थे तीर्थ नगरी से श्रम विभाग के अधिकारियों को लगातार साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थी आज जिला अधिकारी हर्षिता माथुर असिस्टेंट कमिश्नर लेबर विद्या प्रकाश के निर्देश पर श्रम विभाग के चंद्रभान सिंह व महेश कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थों के साथ तीर्थ नगरी के बाजार में चेकिंग अभियान चलाया और दुकान खोल रहे दुकानदारों को साप्ताहिक बंदी के पालन के शक्ति से निर्देश दिए और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है चंद्रभान सिंह ने कहा शुक्रवार को तीर्थ नगरी सोरों के बाजार बंद रहते हैं आज सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखते हैं अगर प्रतिष्ठान खुले पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

Deepak

Related Articles

Back to top button