ब्रेकिंग न्यूज़

बालिका शिक्षा की समाजिक आवश्यकता के प्रति किया जागरूक

कासगंज/अमांपुर क्षेत्र के महदवा गांव में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण बनाने हेतु बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु और जन जागरूकता हेतु ग्राम प्रधान की चौपाल पर नुक्कड़ कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बेटी को शिक्षित करने की जिम्मेदारी प्रत्येक अभिभावक की होती है। विभाग के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित नुक्कड कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर रहे क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, एआर पी नरेन्द्र सिंह, एआरपी धीरेन्द्र सिंह, प्रधान सुषमा देवी, प्रधान प्रतिनिधि ब्रिज गोपाल, प्रधानाध्यापक केपी सिंह, प्रधानाध्यापक राकेश राजपूत ने कहा कि बेटियां सृष्टि की निर्माता हैं। बेटियां विभिन्न अवसरों पर बेटी, मां, दादी, नानी आदि रूपों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करतीं हैं और समाज को आगे बढ़ातीं हैं। कहा कि वर्तमान में बेटियां समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर भाग ले रहीं हैं। उनको समुचित शिक्षा दिलाना हर अभिभावक की जिम्मेदारी है। बेटियों को बराबरी का दर्जा देने के लिए समाज की मानसिकता में परिवर्तन लाना जरूरी है। इस मौके पर प्रमिला कुमारी, शिवा, धर्मेंद्र कुमार, प्रबल प्रताप, रजनीश कुमार, वन्दना शर्मा, उपासना सिंह, सुनीता सोलंकी, सुलेखा चौहान, धनंजय प्रताप, सूरज सिंह, लोकेन्द्र सिंह, जय सिंह, चरण सिंह, तिर्मल सिंह, आकाश गुप्ता सर्राफ, भीमसेन कश्यप, दिनेश वर्मा, दीपक कुमार आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button