ब्रेकिंग न्यूज़

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा हुई शुरू

कासगंज/अमांपुर के जवाहर नगर में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। वातावरण जय श्रीराधे राधे, भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण के जय जयकारों से गूंजायमान हो उठा। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। सबसे आगे परीक्षत रामयाण को सिर पर धारण किए हुए थे। शोभायात्रा भ्रमण के बाद शाम को कथास्थल पर  विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापना की गई। कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं व्यास पूजन कर कथा व्यास आचार्य सल्दीप कृष्ण भारद्वाज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यास मंच के पूजन के उपरांत प्रथम दिन कथा में भागवत के माहात्म्य की कथा हुई। सरस कथा वाचक आचार्य सल्दीप कृष्ण भारद्वाज ने कथा की महत्व ज्ञान, भक्ति, वैराग्य की चर्चा एवं नारद को कथा का श्रवण कराना बताया। इस कलियुग के समय में सभी भक्तजन श्रीराम कथा सुन अपना कल्याण करें। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, प्रतिनिधि यतेन्दर वर्मा, बाबूराम सविता, डाॅ पवन सविता, राधेश्याम सविता, धीरज गुप्ता, रामौतार सविता, सुलोचन गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, डाॅ हरि सविता, डाॅ हरिओम साहू, शीलेन्द सोलंकी, डाॅ राजकुमार सविता, मुकेश सोलंकी, बबलू माथुर, बन्टू सविता, दीपक सविता, नवीन साहू, अवध भारद्वाज, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, दिनेश वर्मा, रोहित माहेश्वरी आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button