ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

कासगंज/ सहावर कोतवाली का नवागत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया। उनके थाने पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सभी लोग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते दिखाई दिए। उन्होंने कोतवाल सिद्धार्थ तोमर से कई जानकारियां लीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी थाने की सफाई व्यवस्था की भी व्यवस्था देखी। उन्होंने थाना प्रांगण में साफ सफाई के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए भी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। एसपी के निरीक्षण के क्षेत्रधिकारी दीप कुमार सिंह पंत, इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर, आदि लोग मौजूद।

Related Articles

Back to top button