प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ सास बहू बेटा सम्मेलन
सास, बहू व बेटा सम्मेलन में बताए गए सीमित परिवार के फायदे

कासगंज/अमांपुर के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें सीमित परिवार की अहमियत बताई गई तथा नव दंपति को शगुन किट प्रदान की गई। प्रभारी चिकित्सक संदीप राजपूत के निर्देशन में आयोजित सम्मेलन में साल भर में चिह्नित नव दंपती को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। उन्हें शगुन किट भी दी गई। इसमें पांच बहुएं, पांच सास व पांच बेटे शामिल रहे। आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से आठ से दस परिवारों से सास, बेटा और बहू को लेकर पहुंची थीं। प्रभारी चिकित्सक डाॅ सन्दीप राजपूत ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सास-बहू और बेटा के बीच समन्वय बनाकर संवाद करना है। ताकि लोगों को जागरूक कर परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग किया जा सके। बीपीएम शिखा यादव ने कहा का सास बहू सम्मेलन आयोजन का मुख्य उद्देश्य हम दो हमारे दो की अवधारणा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी डाॅ संदीप राजपूत, फीजीशियन डाॅ गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, डाॅ दिलीप गुप्ता, बीसीपीएम संतोष कुमार, बृजेश यादव, जयप्रकाश, सजीव यादव, ग्रीस चन्द्र आदि रहे।
Subscribe to my channel


