ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश BJP संगठन में दया सिंह को बड़ी जिम्मेदारी: नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के बनाए गए प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री

संगठन की उम्मीदें पर खरे उतरे, अब मिली जिम्मेदारी-दया सिहं

दुर्ग- भिलाई। प्रदेश भाजपा संगठन के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह अब नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री होंगे। लगातार सरकार के खिलाफ किए जा रहे कार्यक्रम को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। राज्य और शहर सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शहर सरकार के खिलाफ मुखर होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अब संगठन ने उन्हें मौका दिया है। इस दौरान भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि, संगठन ने जो भरोसा जताया है,  उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए मैं संगठन के प्रति आभार जताता हूं। इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इस साल भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button