ब्रेकिंग न्यूज़

कार-टेम्पो की भिड़ंत में कई घायल,रेफर

अमांपुर के बनूपुरा गांव पर कार और टेंपो की हुई टक्कर,

कासगंज/अमांपुर सहावर रोड पर स्थित बनूपुरा गांव के शिव मंदिर के पास शुक्रवार को कार व टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। इनमें एक महिला और दो युवक की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सहावर से अमांपुर की ओर से तेज गति से आ रहे टेंपो यूपी 82 बी 3197 ने अमांपुर से सहावर की ओर जा रही कार यूपी 80 बी बी 2468 से जा टकराई। दुर्घटना में टेंपो में बैठी लगभग आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। इनमें एक महिला और दो युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल हुए अनिल व छोटेलाल निवासी बारानगर के चेहरे पर, राजवती पत्नी महेन्द्र पाल निवासी बनूपुरा, शान्ति देवी पत्नी अजव सिंह निवासी नगला ताली, जानू पुत्र अनिल निवासी कछेला शेरपुर, लाखन पुत्र मनु निवासी रानामऊ, ओमबीर पुत्र रूपालीराम निवासी प्रतापपुरा, प्रीती पत्नी रामकिशोर निवासी कछेला टेंपो से अमांपुर आ रहे थे। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button