ब्रेकिंग न्यूज़

डीएम एसपी ने महाशिवरात्रि पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था परखी,किया घाटों निरीक्षण

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं व कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कछला घाट व गंगा लहरा घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण के दौरान गंगा जल स्तर को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा लेकर उचित प्रबंध किए गए साथ ही घाटों पर साफ सफाई, बैरिकेटिंग, लाइटिंग, अस्थायी शौचालय व खोया पाया/पुलिस सूचना केन्द्र की व्यवस्था दुरस्त रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम एसपी ने कावड़ियों के आने जाने के रास्ते में सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात संबंधी कोई समस्या उत्पन्न ना हो, उचित प्रबन्धन हेतु  यातायात प्रभारी को निर्देशित किया।

 

Related Articles

Back to top button