ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ही नही देश के करोड़ों करोड़ राष्ट्रवादियों को मुखर्जी जी के जीवन से प्रेरणा मिलती है-मनोज चौहान

दीपक कुमार।कासगंज

कासगंज/न्यौली भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा-पुंज डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नगरिया मण्डल द्वारा स्थानीय मिर्जापुर रोड स्थित सेन्ट वी एन0 पब्लिक स्कूल पर विचार गोष्ठी का आयोजन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में उपस्थित कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा ही नही देश के करोड़ों करोड़ राष्ट्रवादियों को मुखर्जी जी के जीवन से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह उन्हीं की प्रेरणा थी जोकि वर्तमान सरकार ने कश्मीर से धारा 370 के कलंक को समाप्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानन्द सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सौदान कश्यप, सुनील सोलंकी, मोहित गौर, सेक्टर संयोजक संजय बघेल, सुनील सोलंकी, ओमप्रकाश बघेल, गौरव सोलंकी, श्यामू सोलंकी, मधु कश्यप,विशाल सोलंकी, अमित मारवाड़ी,शशि कश्यप, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button