ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में साप्ताहिक बंदी बेअसर, खुली दुकाने

साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुला रहा बाजार

कासगंज/अमांपुर। जनपद में प्रशासन की तरफ से साप्ताहिक बंदी तो घोषित कर दिया गया मगर व्यापारी उसका पालन नही कर रहे है। जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम छज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन भी इस ओर मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन तथा श्रम विभाग की शिथिलता के चलते रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन भी दुकाने खुली रही। कस्बा के बाजार में साप्ताहिक बंदी का असर नहीं दिखा। रविवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूर्व की भांति ही खोलीं। कस्बा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार नियत किया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भी व्यापारियों के द्वारा साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों को बंद नहीं रखा गया। बाजार दुकानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों का अवकाश नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों के द्वारा सुबह से ही दुकानें अन्य दिनों की तरह की खोली गई। बाजार में खाने पीने की दुकानें, रेडीमेड कपड़ों की दुकान, जनरल स्टोर, जुता चप्पल, मोबाइल सहित अन्य प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह ही खुले रहे। व्यापार मंडल ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कुछ दुकानदार खुलेआम साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन कर अपने प्रतिष्ठान खोल लेते है। श्रमिक हर्ष चौहान ने साप्ताहिक बाजार बंदी का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। मांग करने वालों में विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, बबलू यादव सभासद, अजय अग्रवाल, राहुल जौहरी, मोहित गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा, दीपक सोलंकी, हर्ष चौहान, विवेक गर्ग, संतोष, जसवीर, सनोज, शिवम सर्राफ, छोटू, आयुष, आकाश ठाकुर आदि है।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button