केन्द्र व राज्य सरकारों ने की दंगामुक्त व भयमुक्त समाज की स्थापना: सोलंकी

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल कार्यसमिति की बैठक मिर्जापुर स्थित सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह सोलंकी व जिला मंत्री कृष्णकान्त वशिष्ठ ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह सोलंकी ने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्वर्णकाल चल रहा है योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उ0प्र0 विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने दंगा मुक्त , भय मुक्त, व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण हम सभी को प्रदान किया है इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि हम केन्द्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें तभी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का अन्त्योदय का विचार सार्थक हो सकेगा। भाजपा जिला मंत्री कृष्णकान्त वशिष्ठ ने आगामी सहकारिता चुनाव , गन्ना समिति चुनाव व नगर निकाय चुनावों में जुटने का आह्वान कार्यकर्ताओ से किया। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप ने किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, धीर सिंह राठौर, अनुज चौहान, मण्डल मंत्री सूर्यकान्त भारद्वाज, विजय सोलंकी प्रधान , कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भोजराज राजपूत प्रधान, युवा मोर्चा मण्डल संयोजक शिवकुमार प्रधान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मोहर सिंह, महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री ज्ञानदेवी,आदि रहे।
Subscribe to my channel


