ब्रेकिंग न्यूज़

दया सिंह को पूर्व CM डॉ. रमन सिंह का आशीर्वाद, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रचार मंत्री बनने के बाद दया ने की पूर्व सीएम से मुलाकात

पूर्व सीएम रमन ने थपथपाई दया की पीठ

दुर्ग- भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के ऊपर लगातार पूर्व सीएम व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आशीर्वाद है। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा लगातार दया को जिम्मेदारी दी जा रही है। हालही में दया सिंह को नगर निगम भिलाई का उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। उसके कुछ दिन बाद दया को प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री का जिम्मा दिया गया है। संगठन द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारी के बाद दया सिंह ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से आशीर्वाद के रूप में भेंट-मुलाकात की। इस मुलाकात में संगठन द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारियों के लिए दया सिंह ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, दया सिंह लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे को उठा रहे हैं। संगठन के सभी नेताओं का आभार दया सिंह ने किया है।

Deepak

Related Articles

Back to top button