ब्रेकिंग न्यूज़

नगला लक्ष्मण में कथा सुन भावविभोर हो झूमे श्रोता

कासगंज/पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म के प्रसंग को सुनकर श्रोताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला आपको बता दें जनपद मैनपुरी के कुसमरा निवासी उपदेश चैतन्य द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव एवं पत्नी संध्या यादव ने अपने बच्चे अद्वेत यादव के जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष में कथा का आयोजन कराया है जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रोता श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए आ रहे हैं मंगलवार को कथा के पंचम दिवस में हजारों की संख्या में श्रोता कन्हैया जन्म के प्रसंग को सुनकर भाव विभोर हुए,इस दौरान संत भीष्मानंद,संत महा चैतन्य,संत परमानंद आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button